प्लेन में पोर्न देखना उद्योगपति को पड़ा महंगा

Friday, Mar 29, 2019 - 12:47 PM (IST)

मुम्बई: पोर्न देखने की बुरी लत एक उद्योगपति के लिए मुसीबत का सबब बन गई। उक्त उद्योगपति प्लेन में पोर्न फिल्म देख रहा था। मुम्बई से चेन्नई जा रहे हवाई जहाज में मडीपक्कम निवासी महिला अपने बच्चे के साथ सफर कर रही थी। सफर के दौरान उस महिला को कुछ आपत्तिजनक आवाजें सुनाई दीं, जो कि पीछे सीट पर बैठे यात्री द्वारा मोबाइल फोन में पोर्न फिल्म देखे जाने से आ रही थीं। उक्त यात्री एक उद्योगपति था। 

महिला ने किया इसका विरोध
महिला ने जब इसका विरोध किया तो क्रू मैम्बर ने उक्त यात्री को समझाने का प्रयास किया। क्रू मैम्बर ने जब विरोध करने वाली महिला यात्री को दूसरी सीट पर बैठा दिया तो वह उसे भी पोर्न दिखाने का प्रयास करने लगा। विमान के कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम को उक्त यात्री की आपत्तिजनक हरकत की सूचना दे दी। चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान के पहुंचते ही सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। बाद में महिला ने उद्योगपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया। 

Anil dev

Advertising