राजद्रोह मामले में कंगना रनौत और रंगोली को मुंबई पुलिस ने भेजा दूसरा समन

Tuesday, Nov 03, 2020 - 03:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। मुंबई पुलिस ने राजद्रोह मामले में दूसरी बार कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन जारी किया है। उन दोनों को 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया गया है। 


दो समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने का आरोप 
दरअसल मुंबई पुलिस ने 17 अक्टूबर 2020 को कथित तौर पर दो समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने और अन्य आरोपों के लिए एक स्थानीय अदालत के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैय्यद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे। अब उन दोनों को दूसरी बार समन जारी किया है। 

कास्टिंग डायरेक्टर  ने कंगना पर लगाए कई आरोप 
आरोप है कि कंगना और रंगोली ट्वीटर के ज़रिए देश मे साम्प्रदाइक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। कानून के प्रति उनके मन मे कोई सम्मान नहीं हैं और ना ही किसी का खौफ। शिकायत में कहा गया कि यह दोनों ख़ुद को कानून से ऊपर मानती हैं। संविधान हम सभी को बोलने की आज़ादी देता है जिसका वो गलत फायदा उठा रही हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि रनौत ने 'बेहद आपत्तिजनक' टिप्पणियां की जिससे कलाकारों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। 


 

vasudha

Advertising