#SareeTwitter की तर्ज पर मुंबई पुलिस ने शुरू किया #Khakiswag, कहा-गर्व करो वर्दी पर

Wednesday, Jul 17, 2019 - 02:08 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ट्विटर पर पिछले दो दिनों से #SareeTwitter काफी ट्रेंड कर रहा है। इसकी तर्ज पर अब मुंबई पुलिस ने #KhakiSwag और #KhakiTwitter की शुरुआत की है। इसके साथ मुंबई पुलिस ने लिखा कि खाकी का अपना आकर्षण होता है, क्या यह नहीं है। मुंबई पुलिस ने देशभर के पुलिस ऑफिसर को वर्दी में फोटो शेयर करने को कहा।


मुंबई पुलिस ने लिखा कि खाकी वर्दी के साथ अपने तस्वीर शेयर करें जिस पर हमें गर्व है। पुलिस ने तस्वीर को अपने अधिरकारियों के साथ शेयर करने को कहा।


मुंबई पुलिस के इस ट्वीट के बाद हैदराबाद पुलिस और कई पुलिस ऑफिसर्स ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें कि #SareeTwitter ट्रेंड में कई अभिनेत्रियां और नेता साड़ी में तस्वीर शेयर कर रही है।

 

 

Seema Sharma

Advertising