मुंबई पुलिस ने शहर की सड़कों पर ‘पोकेमॉनगो’ खेलने वालों को चेताया

Monday, Jul 25, 2016 - 08:43 PM (IST)

मुंबई: स्थान आधारित रीयल्टी गेम पोकेमॉन गो को लेकर युवाओं में जबरदस्त रोमांच के बीच मुंबई पुलिस ने लोगों को शहर की सड़कों पर यह गेम नहीं खेलने के लिए आगाह किया है क्योंकि वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।  

 
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर एकाउंट से इस गेम से नुकसान के बारे में लोगों को चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा,‘‘जीवन एक खेल नहीं है। खासतौर पर इसे सड़कों पर न खेलें। आमतौर पर जो चीजें हम नहीं जानते, वे हमारी मौत का कारण बनते हैं। सड़कें कभी भी गेम खेलने की सर्वोत्तम जगह नहीं रही हैं।’’ इस गेम के बारे में बात करते हुए यहां स्थित साइबर विशेषज्ञ विजय मुखी ने कहा कि यह एक आउटडोर गेम है जहां लोग साथ मिलकर खेलते हैं और कभी कभी उन्हें नुकसान हो सकता हैं। उन्होंने बच्चों को सड़कों पर यह गेम नहीं खेलने की सलाह दी है। 
Advertising