मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Monday, Dec 28, 2020 - 10:52 PM (IST)

मुंबईः मुंबई क्राइम ब्रांच ने डीसी डिजाइन के फाउंडर और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो इस मामले में और भी आरोपी गिरफ्तार हो सकते है। यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट ने की है।

सीआईयू के सचिन वाजे की टीम ने दिलीप छाबड़िया को अंधेरी के एमआईडीसी इलाके से गिरफ्तार किया। दिलीप छाबड़िया के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने छाबड़िया की एक गाड़ी भी सीज़ की है जिसे मुंबई पुलिस के हेड क्वार्टर में पार्क किया गया है। आपको बता दें कि उसने भारत की पहली स्पोर्ट्स कार भी डिजाइन की थी। हालांकि मुंबई पुलिस इस मामले में और जानकारी दे नहीं रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की पूरी जानकारी मीडिया के सामने रखेगी। 

Pardeep

Advertising