मुंबईः नए साल जश्न में लोगों ने खूब तोड़े ट्रैफिक रूल, 1878 लोगों पर लगा जुर्माना

Wednesday, Jan 01, 2020 - 04:31 PM (IST)

मुंबई: मुंबई में नववर्ष के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर यातायात पुलिस ने 1878 लोगों पर जुर्माना लगाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई में मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार सुबह छह बजे के बीच 5,338 लोगों की जांच की गई। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने को लेकर 778 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। इनमें 578 चार पहिया वाहन चालक और 200 दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं।

 

अधिकारी ने कहा कि पिछले साल इस अपराध के लिए 433 लोगों को पकड़ा गया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मधुकर पांडे ने बताया कि हमने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 1100 वाहन चालकों को दंडित किया। इनमें से 601 लोगों को लालबत्ती पार करने, 258 लोगों को दोपहिया वाहन पर तीन सवारियां बैठाने और 241 लोगों को तय सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने के लिये पकड़ा गया।

Seema Sharma

Advertising