मुंबई: चेंबूर में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल

Thursday, Aug 13, 2020 - 10:09 PM (IST)

मुंबईः बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चेम्बूर में दो मंजिला भवन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना ठक्कर बप्पा कालोनी में शाम साढ़े पांच बजे की है। घटना के वक्त मकान की मरम्मत का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि हादसे में पांच लोग घायल हुए थे। सभी को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत लाया गया घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सियोन स्थित लोकमान्य तिलक असपताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और स्थानीय निकास अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Yaspal

Advertising