मुंबई: मां बनी हत्यारन, लव अफेयर से नाराज़ महिला ने की बेटी की हत्या

Wednesday, Mar 13, 2024 - 06:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस ने 40 वर्षीय हत्यारन मां को गिरफ्तार किया है। इस मां ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की हत्या की है। कहा जा रहा है कि मां और बेटी के बीच जीवनसाथी की पसंद को लेकर हो रही बहस के दौरान मां ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि मां का दावा किया है कि बेटी मौत की प्राकृतिक है।

पुलिस का कहना है कि महिला के पति ने दो साल पहले खुदखुशी की थी। घर की फाइनेंनशियल स्थिति खराब होने के कारण वह एक सहायिका के रुप में काम करती है। उसकी बेटी कॉमर्स फर्स्ट इयर की छात्रा है और वह लड़के से लव मैरिज करना चाहती है। लड़की की मां को बिल्कुल भी पसंद नही थी। इस बात से शुरु बहस ने मारपीट का रुप ले लिया।   

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार बांद्रा पूर्व के खेरवाड़ी में रहता है। वह जिस लड़के से शादी करना चाहती थी, वह नशीले पदार्थों आदी है, जिस कारण उसकी मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस बात को लेकर हुई लड़ाई के दौरान, भूमिका ने अपनी मां के दाहिने हाथ की तर्जनी का एक हिस्सा काट दिया। गुस्से में आकर मां  ने अपनी बेटी का गला घोंट दिया। जब मां को एहसास हुआ कि उसने क्या कर दिया। उसने पुलिस से संपर्क कर बताया कि बेटी की अस्थमा के दौरे के बाद मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने तुरंत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

 

Radhika

Advertising