शादी से इंकार करने पर लड़की को चलती ट्रेन के आगे मारा धक्का, देखें खौफनाक वीडियो

Sunday, Feb 21, 2021 - 02:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के खार रेलवे स्टेशन से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एक 21 वर्षीय लड़की को चलती ट्रेन के नीचे धक्का देने की कोशिश की। लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने लड़के के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। लड़के की यह शर्मनाक करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। 

 

बांद्रा GRP के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 21 वर्षीय लड़की और उसका दोस्त एक ही कंपनी में काम करते हैं। लड़के ने उसके आगे शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन आरोपी की शराब पीने की आदत के चलते लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद से आरोपी उसे लगातार तंग करता रहा। घटना के दिन भी वह लड़की का पीछा करते करते खार रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

 

पहले उसने खुद ट्रेन के आगे कूदने का नाटक किया और फिर  लड़की को चलती ट्रेन के नीचे धकेलने की कोशिश की। कैमरे में कैद हुई घटना में देखा जा सकता है कि वह किस तरह  लड़की को खींच रहा है। इस दौरान मौजूद रेलवे पुलिस के जवानों ने लड़की को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। लड़की के सिर पर 12 टांके लगे हैं, जो अभी खतरे से बाहर है। 

vasudha

Advertising