वर्णिका के बाद अब मुंबई में सामने आया वैसा ही मामला

Tuesday, Aug 08, 2017 - 02:42 PM (IST)

मुंबईः चंडीगढ़ में वरिष्ठ IAS की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ हुई छेड़छाड़ के मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब ऐसा ही नया मामला सामने आया। इस बार मामला मुंबई का है। डिजाइनर अदिति नागपाल ने अपनी फेसबुक वॉल पर सोमवार रात उसके साथ हुई पूरी घटना को शेयर किया है। अदिति ने लिखा एक आदमी ने रविवार की रात करीब दो बजे उसका घर तक पीछा किया। इतना ही नहीं बेखौफ होकर उसने घर की कई बार डोर बेल भी बजाई और काफी देर तक वहां चक्कर लगाता रहा।

सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पुलिस की धमकी भी दी लेकिन वह कार में बैठा ही वहा इर्द-गिर्द चक्कर लगाता रहा।  सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी तस्वीर भी खींच ली लेकिन उसकी आंखों में डर दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी नितेश कुमार शर्मा जोकि मलाडा में आईटी प्रोफेशनल है को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि हरियाणा के मंत्री सुभाष बराला के बेटे पर चंडीगढ़ में एक लड़की का पीछा करने का आरोप है। वहीं बेटे के इस कारनामे के बाद बराला पर अपने पद से इस्तीफा देने पर दबाव बनाया जा रहा है।

Advertising