मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे विमान को पुशबैक देने वाले वाहन में लगी भयानक आग

Monday, Jan 10, 2022 - 03:34 PM (IST)

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, आज सुबह 11 बजे  यात्रियों से भरे विमान को पुशबैक देने वाले वाहन में आग लग गई जिससे एयरपोर्ट में अफरा-तफरी मच गई।  

आग लगने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार सारे यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयर इंडिया की ये फ्लाइट मुंबई से जामनगर की ओर जा रही थी।
 

Anu Malhotra

Advertising