चलती ट्रेन से महिलाओं का फिसला पैर, जीआरपी जवानों की फुर्ती से बची जान

Thursday, Dec 06, 2018 - 02:11 PM (IST)

मुंबईः चलती से ट्रेन से दो महिलाएं जब अचानक ट्रेन से नीचे प्लैटफॉर्म पर गिरीं तो सबकी सांसें थम गई लेकिन कहते हैं न जिसे भगवान बचाए फिर उसे कौन मार पाए। प्लैटफॉर्म पर खड़े जीआरपी के जवान महिलाओं के लिए भगवान ही बन कर आए। जैसे ही महिलाएं गिरीं तो जवानों ने दोनों को जल्दी से पकड़कर ट्रैक पर गिरने से बचा लिया। यह घटना मुंबई के दादर स्टेशन की है और पूरा मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि जैसे ही दोनों महिलाएं लोकस से अलग-अलग दरवाजों से उतरने लगीं तो उनका पैर फिसल गया लेकिन वहां खड़े जवानों ने फुर्ती से महिलाओं को ट्रैक पर गिरने से बचा लिया। जवानों की फुर्ती और बहादुरी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

 

Seema Sharma

Advertising