घर में गीजर लगाने वाले हो जाएं सावधान, नहाने के दौरान गर्म पानी से हो गई लड़की की मौत

Thursday, Jan 16, 2020 - 11:30 AM (IST)

मुंबई: ठंड के इस मौसम देश के अधिकतर घरों में गैस गीजर लगाया जाता है लेकिन हम में से कईयों को पता नहीं कि यह गीजर कितना जानलेवा हो सकता है। कुछ ऐसी ही चौंका देने वाली घटना  मुंबई के बोरीवली पश्चिर्म गोराई इलाके में देखने को मिली जहां गीजर से निकली कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस के कारण ऑक्सीजन की मात्रा घटने से एक 15 वर्षीय लड़की की बाथरूम में मौत हो गई है। इस छात्रा का नाम ध्रुवी गोहिल है


डॉक्टर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा 
 परिजनों जब देखा कि वह नहाने में ज्यादा समय लगा रही है तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब ना मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा, तो ध्रुवी अचेत अवस्था में गिरी पड़ी थी। गर्म पानी की वजह से उसके शरीर का दाहिना हिस्सा झुलस गया था। उन्होंने बताया, बाथरूम गीजर में से निकली कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस की वजह से ध्रुवी अचेत हो गई थी। बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से उसके दिमाग पर असर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हॉस्पिटल के डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार यह खुलासा हुआ है कि धुर्वी की मौत गैस गीजर से निकलने वाली गैस के कारण हुई। 
 

जन्मदिन वाले दिन हुई लड़की की मौत
दुर्भाग्यवश जिस दिन ध्रुवी की मौत हुई, उसी दिन उसका जन्मदिन भी था। इस घटना के बार पूरा परिवार सदमें हैं। ध्रुवी के पिता राजीव गोहिल ने बताया कि उनकी एक ही बेटी थी जो बहुत ही होनहार थी और अब दुनिया छोड़कर चली गई है। 

Anil dev

Advertising