US में मुंबई के लड़कों का जलवा, इस धमाकेदार परफॉर्मेंस से जीता World of Dance का खिताब

Tuesday, May 07, 2019 - 12:35 PM (IST)

मुम्बई: मुम्बई के हिप-हॉप डांस ग्रुप ‘द किंग्स' ने अमेरिका के रिएलटी शो ‘वर्ल्ड ऑफ डांस' के तीसरे सीजन में जीत हासिल की है। 14 मेंबर के इस डांस क्रू ने वर्ल्ड ऑफ डांस की ट्रॉफी जीतने के साथ 1 म‍िल‍ियन डॉलर तकरीबन 7 करोड़ रुपये की राश‍ि भी अपने नाम कर ली है। 


एनबीसी के इस शो के निर्णायक मंडल में मशहूर गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज, रैपर नी-यो और नर्तक डेरेक हौघ थे। डांस ग्रुप ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अंतत: ‘द किंग्स' वर्ल्ड (बना) चैंपियन। हमने कर दिखाया। भारत शीर्ष पर है।


वर्ल्ड ऑफ डांस ने भी अपने ट्विटर पेज पर विजेता के नाम को साझा किया। ‘द किंग्स' के आधिकारिक ट्विटर पेज के अनुसार निर्देशक एवं कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की फिल्म ‘एबीसीडी2' इसी ग्रुप पर आधारित है। 'द किंग्स' ग्रुप ने मुंबई में 2008 में स्ट्रीट डांस से अपने करियर की शुरुआत की थी।

14 मेंबर की टीम वाले 'द किंग्स' में 17 से 27 साल तक के डांसर हैं। इस ग्रुप को इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर पहचान मिली। जहां पर इस ग्रुप ने सीजन 3 अपने नाम किया। इस ग्रुप को 2015 में हुए वर्ल्ड हिप-हॉप डांस चैम्पियनशिप में भी तीसरा स्थान मिला था। 
 

 

 

vasudha

Advertising