मुंबई आग:  ''लोग मुझे कुचल रहे थे, बाथरूम में पड़ी थीं लड़कियों की लाशें''

Friday, Dec 29, 2017 - 12:20 PM (IST)

मुंबई: मुंबई के लोवर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स परिसर में भयंकर आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 19 अन्य घायल हो गए हैं।  शहरी निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सेनापति बापट मार्ग पर स्थित एक चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आधी रात के बाद आग लग गई। यह इलाका मुंबई का महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र है।  

हादसे के वक्त पब में उपस्थित सुलभा अरोरा ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आग लगते ही पब में हड़कंप मच गई और लोगों ने मुझे धक्का दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोग मुझे कुचल कर बाहर निकल गए। कई लोगों की लाशें पब के फ्लोर और कुछ की बाथरूम में लाशें पड़ी हुई थीं। लोग सिर्फ बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘कूङ्क्षलग अभियान अभी जारी है। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर है।’’  बीएमसी के आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारियों ने बताया कि घायलों को केईएम और सियोन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  उन्होंने बताया कि कई दमकल गाडिय़ां, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और पुलिस दस्ते बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।  मध्य मुंबई में स्थित इस इमारत में होटल सहित कई अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं।  अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।  

Advertising