डॉक्टरों ने 5 घंटे की सर्जरी के बाद शख्स के शरीर से निकाली 4 फुट लंबी लोहे की छड़

Wednesday, Mar 14, 2018 - 04:39 PM (IST)

मुंबई: मुंबई के सरकारी जे.जे. अस्पताल में पांच घंटे की सर्जरी के बाद एक व्यक्ति के शरीर से चार फुट लंबी लोहे की छड़ निकाल ली गई। यह छड़ 33 वर्षीय पीड़ित के पेट से लेकर गर्दन तक फंसा हुई थी। पीड़ित नसीम शेख को बचाने के लिए डाक्टरों को पांच घंटे तक जटिल सर्जरी करनी पड़ी। शेख नासिक में श्रमिक के तौर पर काम करता था और एक निर्माण (कंस्ट्रक्शन) स्थल पर कार्य करने के दौरान उसके शरीर में यह छड़ घुस गई थी।

यह घटना 8 मार्च को उस वक्त हुई जब शेख का पांव फिसल गया और वह उस छड़ के उपर गिर गया, जो कंक्रीट के पाये के लिए निकाली गई थी। शेख के परिजन उसे लेकर मुंबई आए थे। पिछले शुक्रवार को छड़ निकाले जाने वाले चिकित्सकों के दल में शामिल डॉ अजय भंडारवार ने बताया कि सर्जरी में लेप्रोस्कोपिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।

Advertising