सबरीमला में दर्शन के बाद लौट रहे मुंबई के श्रद्धालु की मौत

Wednesday, Nov 20, 2019 - 11:43 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भगवान अयप्पा के दर्शन करने के बाद लौट रहे मुंबई के 76 वर्षीय श्रद्धालु का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को निधन हो गया। पुलिस ने बताया कि चेंबूर निवासी मृतक एम वी बालन को ‘डोली' पर ले जाया जा रहा था जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की।

पुलिस ने बताया कि उन्हें आपात चिकित्सा केंद्र ले जाया गया और बाद में हृदय संबंधी केंद्र ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सबरीमला में बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं को पर्वत पर स्थित मंदिर तक ले जाने के लिए डोली व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाता है।

 

Yaspal

Advertising