विश्व के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में मुंबई-दिल्ली भी हुए शामिल, बांग्लादेश ने पाक को छोड़ा पीछे

Friday, Aug 30, 2019 - 02:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने साल 2019 के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची जारी कर दी है। जहां इस श्रेणी में टोक्यो टॉप पर है सिंगापुर दूसरे, ओसाका तीसरे नंबर पर है तो वहीं भारत के दो शहरो ने भी यहां जगह बना ली है। विश्व के सबसे सुरक्षित शहरों में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को 45वां तो देश की राजधानी दिल्ली को 52वां स्थान दिया गया है। 

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने डिजिटल, हेल्थ और सुरक्षा के आधार पर सेफ सिटीज इंडेक्स जारी किया है। विश्व के 10 शहरों में 6 एशिया-पैसिफिक के हैं, जिनमें जापान की राजधानी टोक्यो को सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा मिला है। वहीं ओसाका को तीसरा, एम्सटर्डम को चौथा, सिडनी को पांचवां और टोरंटो को छठा स्थान मिला है, जबकि ब्रिटेन की राजधानी लंदन को 14वां स्थान मिला है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन 7वां स्थान पर है। 

वहीं इस रैंकिंग में पाकिस्तान के कराची शहर को 57 वां स्थान हासिल हुआ है तो बांग्लादेश की राजधानी ढाका 56वें नंबर पर है। सेफ सिटीज इंडेक्स के मुताबिक सुरक्षित शहरों की सूची जारी करते समय स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाएं-ढांचा, सुरक्षा समेत कुल 57 पैमानों पर शहरों को परखा गया, फिर इन्हें रैंकिंग दी गई। इस सूचकांक में पांच महाद्वीपों के 60 शहर शामिल हैं। 

vasudha

Advertising