मुंबई: इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 6 हुई, 12 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी

Friday, Jul 17, 2020 - 11:18 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के फोर्ट इलाके में एक इमारत गिरने से घायल हुए चार लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान अब भी जारी है। पिछले 12 घंटे से रेस्क्यू जारी है, निकाय अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी। गुरुवार शाम 4 बजकर 45 मिनट के करीब फोर्ट क्षेत्र में छह मंजिला इमारत ‘भानुशाली' के कोने का एक हिस्सा गिर गया और दो लोगों की मौत हो गई।

 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से निकालकर अस्पताल पहुंचाए गए तीन लोगों को अस्पताल ने गुरुवार को मध्यरात्रि में मृत घोषित कर दिया जबकि 62 वर्षीय एक महिला की मौत शुक्रवार सुबह हो गई। उन्होंने बताया कि महिला को मलबे से निकालकर जेजे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तीन और लोग घायल हैं जिनमें से 17 वर्षीय एक किशोर की हालत नाजुक है।

Seema Sharma

Advertising