मुबंई : कस्टम अधिकारियों को मिली बड़ी कामयाबी, 12 किलो सोना छुपाकर ले जा रहे शख्स को किया काबू

Sunday, Sep 11, 2022 - 12:07 PM (IST)

नेशलन डेस्क : मुबंई एयरपोर्ट पर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जहां कस्टम अधिकारियों ने एक सूडानी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह शख्स अपनी बेलट में 12 किलो सोना छुपाकर ले जा रहा था। सोने के कीमत करीब 5.38 करोड़ रुपये है।

कस्टम अधिकारियों ने बताया, अरोपी के कुछ साथियों ने उसे एयरपोर्ट से बचाने के लिए हंगामा भी किया, लेकिन कस्टम वालों ने सभी को काबू कर लिया। पूछताछ करने पर अधिकारियों ने छह यात्रियों को हिरासत में लिया हैं।

Parveen Kumar

Advertising