मुंबई ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन की आफत ने 11 को लीला

Thursday, Aug 31, 2017 - 12:34 AM (IST)

मुंबई: फिल्मी नगरी और उसके आसपास की एक दिन क बारिश हालाकार मचाकर चली गई। बुधवार को बारिश थमने से दौड़ती-भागती मुंबई ने दोबार से रफ्तार पकड़ ली लेकिन एक दिन मुसीबत से मुंबई समेत आसपास जिलों में 11 लोगों को मौत की नींद सुला गई। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नौ लोगों की मौत मुंबई में अलग-अलग घटनाओं में हुई, जबकि दो लोगों ने निकटवर्ती जिलों पालघर और ठाणे में अपनी जान गंवायी।

भारी बारिश के कारण लोग अपने कार्यालयों, रेलवे प्लेटफार्म और खड़ी रेलगाडियों में रुकने को मजबूर थे। पश्चिम रेलवे पर उपनगरीय रेल सेवाएं आधी रात के समय बहाल होने से उस तरफ के लोग अपने घरों की तरफ लौटने लगे। इसके बाद मध्य रेलवे पर भी उपनगरीय रेल सेवाओं के फिर से पटरी पर लौट आने से मुश्किल में फंसे कुछ और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, रेल सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। 

भारतीय मौसम विभाग की सांताक्रूज स्थित वेधशाला के अनुसार मंगलवार को 331.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 26 जुलाई 2005 को हुई प्रलंयकारी बारिश के बाद सबसे ज्यादा है। उस समय 944 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जिसमें 500 लोगों की जान चली गयी थी और कुदरत की मार ने मायानगरी को हिलाकर रख दिया था।

Advertising