मुंबईः ट्राइडेंट होटल के पास शो रूम में लगी आग, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Thursday, Dec 20, 2018 - 08:34 AM (IST)

मुंबई: दक्षिण मुंबई के आलीशान ट्राइडेंट होटल में बुधवार देर रात आग लग गई। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आग होटल के बेसमेंट में लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल अधिकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे आग लगने की जानकारी मिली, जिसे तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।

आग कपड़े के शोरूम में लगी थी जोकि ट्राइडेंट होटल से ही जुड़ा हुआ है। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं पुलिस और बचाव अधिकारियों शो रूम के चप्पे-चप्पे की जांच कर देका कि कोई अंदर फंसा तो नहीं रह गया। वहीं मुंबई के मझगांव इलाके में भी एक छोटे रेस्टोरेंट में आग लगी जिसे फायर ब्रिगेड ने 5 फायर टैंकर की मदद से बुझा दिया। यहां भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Seema Sharma

Advertising