मोदी, मनमोहन और सोनिया ने दी देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

Thursday, Nov 14, 2019 - 09:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंति पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया कि हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

 पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1964 में निधन तक वह इस पद पर रहे। नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। नेहरू के विचारों ने लाखों युवाओं को स्‍वतंत्रता संग्राम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था। देश के पहले प्रधानमंत्री को बच्चों से काफी लगाव था, इसलिए उनके जन्मदिन को बच्चों के प्रति समर्पित कर दिया गया।

vasudha

Advertising