बेटी की शाही शादी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई मुकेश अंबानी की पुरानी तस्वीर

Thursday, Dec 13, 2018 - 06:29 PM (IST)

नई दिल्ली: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमेन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी पर करीब 100 मिलियन डॉलर (करीब 7.19 अरब रुपए) खर्च हुए हैं। इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई महान हस्तियां शामिल हुईं।

 

वहीं अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें शादी वाले दिन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी बिलकुल साधे लिवाज में नजर आ रहे हैं। मुकेश अंबानी सफेद कुर्ता पजामा डाल के नीता अंबानी से शादी करने के लिए आए थे। वहीं नीता अंबानी भी हरी साड़ी पहनी हुई थी। तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों की शादी कितनी सिंपल हुई होगी। 



आपको बतां दे कि दुनिया के रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा की शादी आनंद पीरामल से की, जिसमें 100 मिलियन  खर्च हुए हैं।  ईशा और आनंद के प्री-वेडिंग बैश के जश्न की तस्वीरें दोनों परिवारों के रईसी का कहानी बयां कर रही हैं। यह शादी अंबानी के आलीशान घर एंटीला में संपन्न हुई। शादी के बाद वो 475 करोड़ रुपए के बंगले में रहेंगी। 

यह शाही शादी भारतीय इतिहास की सबसे महंगी शादी का खिताब अपने नाम करने जा रही है। ईशा और आनंद की शादी के एक कार्ड की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दोनों परिवारों की ओर से करीब 3 हजार कार्ड बांटे गए हैं।


 

Anil dev

Advertising