मुकेश अंबानी और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, 8 बार आया फोन, एक शख्स गिरफ्तार

Monday, Aug 15, 2022 - 02:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के सबसे बड़े उद्योगपति  मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर से जान से मार देने की धमकी मिली है। दरअसल, इस बार रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एक अज्ञात नंबर से फोन आया है। जिसमें अज्ञात शख्स ने खुद को नंबर वन आतंकवादी बताया है। बता दें कि एंटीलिया कांड के बाद अब दूसरी बार अम्बानी और उनके परिवार को यह धमकी मिली है। वहीं, शख्स को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 4 टीमों को लगाया गया था जिसका नतीजा रहा कि एक घंटे के कम समय में ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, इस धमकी के मिलने के बाद इसकी शिकायत DB मार्ग पुलिस स्टेशन में की गई है। पुलिस मामले की जांच में लग गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी और उनके परिवार को कुल 8 बार फोन आए जिसमें  जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार यह कॉल रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर आई है। फिलहाल पुलिस कॉल के डिटेल्स को निकालने और कॉलर की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है।  
 

Anu Malhotra

Advertising