MSP की अधिसूचना 23 फसलों पर, खरीद सिर्फ दो की : केजरीवाल

Thursday, Dec 02, 2021 - 03:32 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की नीति पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) की अधिसूचना 23 फसलों पर की जारी की जाती है लेकिन खरीद केवल दो फसलों की होती है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार 23 फसलों के लिए एमएसपी की अधिसूचना जारी करता है लेकिन खरीदी जाती है केवल दो फसल-गेंहू और धान। 

उन्होंने कहा , ‘‘ इस देश को किसान बनाता है, हम आजीवन किसानों के साथ हैं।'' पराली की समस्या के संदर्भ में श्री केजरीवाल ने कहा कि सभी जिम्मेदार लोगों को नवाचार के माध्यम से समाधान ढूंढना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के आसपास दूसरे प्रांतों में किसानों द्वारा फसल के डंठल जलाने से प्रदूषण की समस्या एक मुद्दा बना है। पराली से ईंधन के अन्य विकल्प बनाए जा सकते हैैं। कार्यक्रम में अलग-अलग सत्र में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, समाजवादी पार्टी के अनुराग भदौरिया, भारतीय जनता पाटर्ी के संबित पात्रा, कांग्रेस के गौरव वल्लभ तथा आप पार्टी के संजय सिंह भी चर्चा में शामिल हुए। 

Pardeep

Advertising