मल्लिका साराभाई ने मृणालिनी को नृत्‍य कर दी अंतिम विदाई

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2016 - 02:20 PM (IST)

अहमदाबाद: मशहूर नृत्यांगना एवं नृत्य निर्देशक मृणालिनी साराभाई की बेटी और सामाजिक कार्यकर्ता मल्ल्किा साराभाई ने अपनी मां को उन्हीं के अंदाज में श्रद्धांजलि दी। मल्लिका ने कल यहां नम आंखों से अपनी मां के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार से पहले उनके आंदाज में शव के सामने नृत्य करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।  21 जनवरी को 97 वर्ष की उम्र में मृणालिनी का यहां एक स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया था।  
 
मल्लिका खुद भी एक शास्त्रीय नृत्यांगना है और यह उनके नृत्य का आखिरी प्रदर्शन था जोकि उन्हों अपनी मां को श्रद्धांजलि के तौर पर पेश किया। मृणालिनी ने दर्पण एकेडमी ऑफ पर्फर्मिंग आटर्स में 12 हजार से ज्यादा शिष्यों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया था। इस अकादमी की शुरूआत उन्होंने प्रख्यात वैज्ञानिक डा. विक्रम सराभाई से शादी के बाद किया था। मल्लिका को मां के पार्थिव शरीर के सामने नृत्य करते देख वहां मौजूद सैकड़ो लोग उनके साथ नृत्य करने लगे।  
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News