गर्लफ्रेंड हर दिन करती थी 351 बार फोन, ब्वॉयफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम!(Pics)

Tuesday, Jun 28, 2016 - 05:33 PM (IST)

इंदौर: किसी लड़के से परेशान होकर मौत को गले लगाने वाली बेबस लड़कियों की दास्तां तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन अपनी प्रेमिका से परेशान होकर मौत को गले लगाने वाले लड़के की कहानी शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी सनकी गर्लफ्रेंड की मिस्ड कॉल से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड को मिस्ड कॉल देती रही और हर मिस्ड कॉल के बाद ब्वॉयफ्रेंड बेचैन होता रहा और आखिर कार एक रोज उसने परेशान होकर खुदकुशी कर ली।

6 महीने पहले लगाया था रेप का आरोप
जानकारी के मुताबिक, हितेश नाम के इस लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड हर दिन 300 से भी ज्यादा बार फोन करती थी। गर्लफ्रेंड के उन मिस्ड कॉल से उसका जीना हराम हो चुका था। पुलिस ने जब उसका मोबाइल देखा तो उन्हें मोबाइल पर उसकी गर्लफ्रेंड के 351 मिस्ड कॉल मिले। हितेश के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की मौत की जिम्मेदार वो लड़की है, जो उसे बुरी तरह से परेशान कर रही थी। 6 महीने पहले उसने हितेश पर बलात्कार का झूठा मामला भी दर्ज करवाया था, जिसके बाद हितेश एक महीने तक जेल में भी रहा।

लड़की से किनारा करना चाहा  तो..
हितेश के परिवार का कहना है कि जब वो जमानत पर बाहर आया तो उसने लड़की से किनारा करना चाहा। लेकिन वो फिर उसे परेशान करती रही। वो दिन में सैकड़ों बार फोन करने लगी, जिससे परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने हितेश के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है और लड़के और लड़की के घरवालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी।

Advertising