75 साल के प्रोफेसर ने 12 लड़कियों का किया रेप और यौन शोषण!

Friday, Nov 18, 2016 - 03:30 PM (IST)

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके में एक 75 साल के रिटायर्ड प्रोफेसर पर गर्ल्स हॉस्टल की 12 लड़कियों से रेप और यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल प्रोफेसर फरार है और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया गया है। 

बेटी चलाती थी गर्ल्स हॉस्टल 
ग्वालियर से 100 किलोमीटर दूर शिवपुरी में रिटायर्ड प्रोफेसर के एन अग्रवाल की बेटी शैला अग्रवाल पुश्तैनी दो मंजिला मकान में गर्ल्स हॉस्टल चलाती थी, जहां रह रही लड़कियों को बुजुर्ग प्रोफेसर ने अपनी हवस का शिकार बनाया। राज्य महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर जब केस की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान के एन अग्रवाल ने चार लड़कियों के साथ बलात्कार किया और 8 लड़कियों का किसी न किसी तरीके से यौन शोषण किया। 

लड़कियों ने दिए बयान 
अधिकारियों ने केस की जांच के दौरान हॉस्टल में पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए। बाल कल्याण अधिकारी सरिता शुक्ला ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। रेप और यौन शोषण की शिकार लड़कियां 12 से 18 साल तक की हैं। जिन लड़कियों ने अपने साथ रेप होने की बात बताई है, उनको मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। हॉस्टल को सील कर सभी लड़कियों को फिलहाल ट्राइबल गर्ल्स हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। 

Advertising