Oral Cancer Symptoms: मुंह के छालों को न करें नजरअंदाज, अगर 2 हफ्ते में ठीक नहीं हुए, तो बन सकता है Oral Cancer

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 02:58 PM (IST)

Oral Cancer: ओरल कैंसर यानि की मुंह का कैंसर। आज के समय में बुजुर्गों के अलावा युवा भी चपेट में आ रहा हैं। इस बीमारी से जुड़े शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना अपके लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि कुछ लोगों को इस कैंसर के बारे में जानकारी भी नहीं है, तो आइए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में- 

क्या मुंह का हर छाला कैंसर होता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि हर छाले को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। सामान्य छाले पेट की खराबी या कटने-छिलने की वजह से होते हैं, जो 3 से 4 दिनों में खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं। लेकिन अगरे मुंह के छाले 14 दिनों  के बाद तक भी ठीक न हो या फिर उनमें खून आता है, या फिर बहुत ज्यादा दर्द होता है तो ऐसे में डॉक्टर को दिखाना जरुरी है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में- 

PunjabKesari

ओरल कैंसर के मुख्य लक्षण

मुंह के अंदर, जीभ पर या मसूड़ों पर सफेद या लाल धब्बे दिखाई देना। मुंह, मसूड़ों या गर्दन के आसपास किसी तरह की गांठ या बेवजह की सूजन महसूस होती है। इसके अलावा खाना चबाने में, निगलने में या फिर जीभ हिलाने पर मुंह में दर्द होता है।  इतना ही नहीं दांतों के अलावा अचानक ढीला होना, आवाज में बदलाव होना या फिर मुंह के किसी हिस्से का सुन्न पड़ना भी इसका लक्षण हैं।

समय पर पहचान से हो सकता है बड़ा बचाव

अगर आप शुरुआत में ही ओरल कैंसर के लक्षणों को पहचान लेते हैं तो आपके लिए इलाज काफी आसान हो जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर पहले स्टेज में बीमारी का पता लग जाए तो आप 80 से 90% तक बचाव कर सकते हैं। इसलिए, मुंह में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें और तुरंत कैंसर विशेषज्ञ (ऑन्कोलॉजिस्ट) या डेंटिस्ट से संपर्क करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News