अपने बच्चों को बचाने के लिए मां ने लगाई जान की बाजी, वीडियो देख आप भी कहेंगे ''सुपरवुमन''

Thursday, Sep 23, 2021 - 12:05 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने अब तक लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, इस वायरल क्लिप ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां अपने बच्चे के लिए यमराज से भी लड़ सकती है।   इस वीडियो को देखकर लोग इस मां को सुपरहीरो बता रहे हैं।
 

 ट्विटर पर यह वीडियो भारतीय वन अधिकारी सुशांता नंदा ने 21 सितंबर को शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- इस दुनिया को मां की जरूरत है।
 

बच्चों को बचाने के लिए मौत से लड़ गई मां 
दरअसल, इस 16 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला छोटे बच्चे के साथ दीवार के पास बैठी होती है. अचानक उस महिला को ऐसा अहसास होता है कि कुछ गलत होने वाला है।  पल भर में दीवार ढहने लगती है और वह अपने बच्चे को बचाने के लिए दीवार को गिरने से रोकने की कोशिश करती है, लेकिन दीवार भरभरा कर उसके उपर गिर जाती है और सारी ईंटें महिला की पीठ के ऊपर से होकर जमीन पर बिखर जाती हैं,  लेकिन इस हादसे के दौरान वह अपने बच्चे को एक खरोंच भी नहीं आने देती, जल्द ही एक और अन्य व्यक्ति वहां पहुंचता है, और ईंटों के उस खंडर से उस बच्चे को बाहर निकालता है।  इसके बाद वो महिला भी ईंटों से बाहर निकलती है और वे वहां से चले जाते हैं। मां की इस बहादुरी को देख लोग इस महिला की तारीफे करते नही थक रहे हैं। 

Anu Malhotra

Advertising