बच्ची को मौत के मुंह से खींच लाई मां, तेंदुए से भिड़ गई अकेली

Saturday, May 26, 2018 - 06:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोयंबतूर के वलपराई में अपनी 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए एक महिला ने बहादुरी से तेंदुए का सामना किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मुतुलक्ष्मी अपनी बेटी सत्या के साथ घर के आहाते में जलावन चुन रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठा तेंदुआ बच्ची पर झपटा और उसे खींचने लगा। 

मुतुलक्ष्मी ने सूझ-बूझ दिखाते हुए जलावन से ही तेंदुए पर वार करना शुरू किया। इस प्रहार से घबराकर तेंदुए ने लड़की को छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग निकला। उन्होंने बताया कि तेंदुए के इस हमले में सत्या जख्मी हो गयी और उसे पोल्लाची में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में जानकर वन विभाग के कर्मियों ने तेंदुए को पकडऩे का फैसला किया है। इस क्षेत्र में यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से भटक रहा है। 

vasudha

Advertising