इस मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को दी दर्दनाक मौत!

Wednesday, Jun 29, 2016 - 09:08 PM (IST)

मुंबई: मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लाचार मां ने अपने 6 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। दरअसल,27 वर्षीय सावित्री तिपन्ना लंबे समय से अपने बेटे देवराज का इलाज करा रही थी। लेकिन वह ठीक नहीं हो पाया। उसने कई रिश्तेदारों और जानकारों से बेटे के इलाज के लिए कर्ज भी ले रखा था। अब उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक, सावित्री अपने 6 साल के बेटे देवराज के साथ रहती थी। उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस पर उसका बेटा अक्सर बीमार रहता था। आखिरकार बच्चे की बीमार से परेशान होकर सावित्री ने घर में ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर राजावाड़ी अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर गए। उन्हें हत्या के पीछे सावित्री की भूमिका का शक हुआ। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सावित्री ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अपने बेटे की हत्या के अाराेप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertising