सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जैश का दो लाख का इनामी आतंकी गिरफ्तार

Monday, Apr 01, 2019 - 01:46 PM (IST)

श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद ग्रुप के एक आतंकी गिरफ्तार किया है। फैयाज अहमद लोन नाम के इस आतंकवादी पर दिल्ली पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा था। लोन कुपवाड़ा का रहने वाला है और उसे एसओजी के स्पेशल सेल ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। 



फैयाज अहमद के खिलाफ स्पेशल सेल ने FIR दर्ज किया हुआ है, FIR नंबर 07/07 है। दिल्ली हाइकोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस आतंकवादी  पर दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर जमानती वारेंट जारी किया था और यह वर्ष 2015 से अपनी गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है। 

बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर लगातार कर रहा सीजफायर उल्लंघन
गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। 


 

Monika Jamwal

Advertising