भारत में यहां बसते हैं सबसे सम्पन्न लोग

Thursday, Aug 09, 2018 - 10:32 AM (IST)

नई दिल्ली: अक्सर मन में सवाल आता है कि देश की सबसे सम्पन्न आबादी किन इलाकों में रहती है। इस सवाल के जवाब के लिए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एन.एफ.एच.एस.) 2015-16 का विश्लेषण किया गया तो पता चला कि देश के 6 महानगरीय क्षेत्र में देश की एक-चौथाई सम्पन्न आबादी निवास करती है। इनमें से भी 11 फीसदी अकेले दिल्ली-एन.सी.आर. में निवास करती है, यानी संख्या के आधार पर देशभर में सबसे अधिक। 6 लाख से अधिक घरों पर किए गए सर्वे के मुताबिक देश के 6 महानगरीय क्षेत्रों दिल्ली-एन.सी.आर., मुम्बई-पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलूर में देश की 25 फीसदी सम्पन्न आबादी रहती है। इन शहरों की देश की आबादी में हिस्सेदारी मात्र छठवां हिस्सा है।

यू.पी. का श्रावस्ती सबसे गरीब

  • 61 प्रतिशत श्रावस्ती की आबादी गरीब।
  • 88 प्रतिशत जालंधर (पंजाब) जिले की आबादी अमीर
  • 93 प्रतिशत सिक्किम पश्चिम जिले की आबादी मध्यम आय श्रेणी में
     
    महानगरीय क्षेत्र    कुल आबादी  में अमीर कुल आबादी में गरीब
    दिल्ली-एन.सी.आर.  54.67  2.61 
    चेन्नई क्षेत्र   61.80 0.22
    बेंगलुरु  50.93 0.73 
    मुम्बई-पुणे   41.34  2.08 
    हैदराबाद   40.13 1.47 
    कोलकाता  16.81 6.34

Seema Sharma

Advertising