सदन में राज्यमंत्री का दावा, UPA कार्यकाल के मुकाबले सबसे ज्यादा नौकरियां मोदी सरकार में मिलीं

Monday, Dec 20, 2021 - 01:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया कि मोदी सरकार ने UPA के कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दी हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि UPA की सात साल की सरकार में 2007 से 2013-14 तक 6.19 लाख भर्तियां की गईं, जबकि मोदी सरकार में 6.98 लाख भर्तियां की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से खराब हुआ डेढ़ साल का समय भी इसमें शामिल है।

 

साथ ही मंत्री ने कहा कि अब केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए देश में एक राष्ट्रीय भर्ती परीक्षा होगी। जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 तक 9 परमाणु रिएक्टर के साथ 9000 मेगावाट के 12 नए अतिरिक्त रिएक्टर तैयार हो जाएंगे। इसके साथ ही हरियाणा में पहला परमाणु रिएक्टर भी बन जाएगा।

Seema Sharma

Advertising