भारत में इस तारीख को पैदा होते हैं सबसे ज्यादा बच्चे, कारण जानकर आप भी कहेंगे- 'यही तो है असली वजह!'
punjabkesari.in Wednesday, Sep 17, 2025 - 03:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क। साल भर हर दिन न जाने कितने ही बच्चे जन्म लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खास दिन ऐसा भी है जिस दिन सबसे ज्यादा बच्चों का जन्म होता है? यह हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े और वैज्ञानिक कारण इस बात की पुष्टि करते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि यह कोई संयोग है तो आप गलत हैं। इसके पीछे छुट्टियों, मौसम और कुछ वैज्ञानिक कारण जुड़े हैं।
सितंबर है जन्म का महीना
विभिन्न देशों के जनसंख्या सर्वेक्षण और जन्म पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार सितंबर लगातार सबसे ज्यादा बच्चों के जन्म वाला महीना है। जहां बाकी महीनों में जन्म दर सामान्य रहती है वहीं सितंबर में यह आंकड़ा अचानक से बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं का शौकीन टीचर बना हवस का पुजारी, पहली से प्यार, दूसरी से शादी, फिर मन भर जाने पर तीसरी के साथ...
छुट्टियां और ठंड है असली वजह
इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह दिसंबर और जनवरी में पड़ने वाली छुट्टियां हैं। क्रिसमस और नए साल जैसे त्योहारों के दौरान लोग एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। साथ ही ठंड का मौसम भी इस प्रक्रिया को और अनुकूल बनाता है। इस दौरान गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है जिसका नतीजा ठीक नौ महीने बाद यानी सितंबर में ज्यादा बच्चों के जन्म के रूप में सामने आता है।
यह भी पढ़ें: Stray Dog Life Imprisonment: कुत्तों पर UP सरकार का नया नियम, काटने पर जाएंगे जेल और होगी उम्र कैद
वैज्ञानिकों का भी है यही कहना
वैज्ञानिक भी इस बात से सहमत हैं। उनका मानना है कि मौसमी बदलाव का असर प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। ठंड में पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी बेहतर हो जाती है। इसके अलावा इस समय होने वाले हार्मोनल बदलाव भी गर्भधारण की संभावना को बढ़ा देते हैं। यही वजह है कि साल का यह समय बच्चे के जन्म के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल माना जाता है।
अगर रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो 9 से 21 सितंबर के बीच पैदा होने वाले बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा होती है।