मस्जिद का माइक ऑन कर सो गए मौलवी, रातभर आई इन आवाजों को सुन लोटपोट हुए लोग
Saturday, Feb 20, 2021 - 03:28 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मस्जिद के एक मौलवी को एक गलती इस कदर भारी पड़ी कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मौलवी की खर्राटें सुर्खियों मे बने हुए हैं। इन खर्राटों के चलते एक दो लोग नहीं बल्कि पूरा मोहल्ला ही नहीं सो पाया।
Molvi sahab mic on kr k sogaye 😂😂😂 pic.twitter.com/kjBypHqGZh
— Arnold (@dapakiguy92) February 17, 2021
दरसअल हुआ यूं कि मौलवी जी मस्जिद का माइक बंद करना भूल गए। वह तो सो गए लेकिन पूरा शहर नहीं सो पाया, क्याेंकि उनके खर्राटों के आवाजें माइक के जरिए चारों तरफ फैल रही थी। रात भर आस-पास के लोग मौलवी के खर्राटों की आवाजें सुन सुन कर पेरशान हो गए। इस दाैरान किसी ने यह आवाजें अपने फोन में रिकाॅर्ड कर ली।
वीडियो में साफ़ तौर पर सुना जा सकता है मौलवी के खर्राटों की आवाज़ दूर दूर तक सुनाई दे रही है। एक ट्विटर यूजर @ dapakiguy92 द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। वीडियो के साथ लिखा 'मौलवी साहब माइक ऑन करके सो गए'। इस वीडियोपर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।