राजस्थानः जैसलमेर में मोर्टार फटने से BSF के 9 जवान घायल

Tuesday, May 30, 2017 - 04:47 PM (IST)

जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर की किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे मोर्टार फट गया। हादसे में सीमा सुरक्षा बल के 9 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। हालांकि घायल जवानों को समय पर रामगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करावाया गया, जिससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल सभी जवानों की हालत स्थि​र बताई जा रही है। 
 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सवेरे नियमित रूप से चल रहे अभ्यास के दौरान अचानक मोर्टार फट गया। संभावना लगाई जा रही है कि टारगेट से पहले मोर्टार फटने के कारण यह हादसा घटित हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद सैनिकाें काे जैसलमेर व जोधपुर रेफर करने की कार्यवाही की जाएगी। 
 

 


 

 

 

 

 

 

Advertising