मार्निंग वॉक के दौरान युवक ने महिला से की शर्मनाक हरकत

Thursday, Jan 03, 2019 - 11:30 AM (IST)

नोएडा: सेक्टर 53 में बुधवार सुबह मार्निंग वॉक के दौरान एक महिला को सिरफिरे युवक ने रोक लिया। आरोप है कि युवक ने महिला को गुप्तांग दिखाया। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
सूचना पर पहुंची पुलिस कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। एसएचओ पंकज राय ने बताया कि एक महिला परिवार के साथ सेक्टर 56 में रहती हैं। वह सेक्टर 58 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती हैं। महिला बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे मार्निंग वॉक के दौरान सेक्टर 53 के पास गुजर रही थी। तभी एक खोड़ा निवासी आरिफ ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवक ने महिला के सामने अपनी पेंट उतारकर उन्हें गुप्तांग दिखाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला को झाडिय़ों में खींचते हुए जोर जबरदस्ती करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगो ने आरिफ को पकड़ लिया और उसे पिटाई कर दी। एसएचओ पंकज राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Anil dev

Advertising