स्वास्थ्य मंत्री बोले, देश की 55% से ज्यादा वयस्क आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

Tuesday, Dec 14, 2021 - 04:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि भारत की 55% से ज्यादा वयस्क आबादी को covid-19 रोधी टीके की दोनों डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश में 55.52% वयस्कों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है जबकि 87% वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि 55% से ज्यादा पात्र लोगों के पूर्ण टीकाकरण के साथ अब भारत ने कोविड के खिलाफ जंग में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है।

 

मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर दस्तक' अभियान ने covid-19 के खिलाफ राष्ट्र की सामूहिक लड़ाई को और मजबूती दी है। सुबह 7 बजे जारी शुरुआती बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटों में टीके की 66,98,601 खुराक दिए जाने के साथ ही भारत को covid-19 वैक्सीनेशन बढ़कर 133.88 करोड़ पहुंच गया। मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि यह उपलब्धि 1,40,27,706 सत्रों में हासिल की गई।

Seema Sharma

Advertising