कर्नाटक में एक दिन में 40 हजार से अधिक मामले, मौतों ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

Saturday, May 01, 2021 - 08:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 40 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 271 मरीजों की मौत हुई है। कर्नाटक में रिकवरी रेट बेहद कम है।  पिछले 24 घंटों में महज 18 से अधिक लोग ही रिकवर हुए हैं।

इससे एक दिन पहले राज्य में 48 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 217 मरीजों ने दम तोड़ा था। वहीं, 14 हजार से अधिक मरीज ही ठीक हुए थे। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। खबर लिखे जाने तक केरल, कर्नाटक, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तेलंगाना, पुडुचेरी, त्रिपुरा और मिजोरम से 1 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अभी महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के आंकड़े आना बाकी हैं।

वहीं, 72 हजार से अधिक मरीज ही कोविड से रिकवर हुए हैं। 10 राज्यों में मरीजों के मरने की संख्या 600 से अधिक है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष की उम्र के लिए कोविड वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है। कई राज्यों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन भी शुरू हो चुका है।

Yaspal

Advertising