20 हजार से अधिक स्वयंसेवी ‘एके'' मोबाइल ऐप के जरिए पार्टी में शामिल: आप

Tuesday, Nov 19, 2019 - 05:10 PM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता ने मंगलवार को दावा किया कि 20 हजार से अधिक स्वयंसेवी ‘एके' मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए पार्टी में शामिल हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने इस मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की थी। गुप्ता ने कहा कि ऐप को लगभग 50 हजार बार डाउनलोड किया गया है और यह ऐप लोगों तक सीधे पहुंचने में पार्टी की मदद कर रहा है। उन्होंने कहा,‘इससे पूर्व केवल भाजपा का नजरिया ही मीडिया में आ रहा था लेकिन ऐप के जरिए, हम अब लोगों तक सीधे पहुंचकर अपना पक्ष रखने में समक्ष हैं।' 

अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने स्वयंसेवियों और लोगों के संपर्क में रहने और आप के खिलाफ झूठी खबरों को फैलाए जाने से निपटने के लिए पिछले महीने अपने खुद के मोबाइल ऐप की शुरुआत की थी। केजरीवाल ने देश के लोगों और विश्वभर में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से भी ‘एके' ऐप को डाउनलोड कर उनसे और आम आदमी पार्टी से सीधे जुड़ने की अपील की थी। दिल्ली में अगले वर्ष फरवरी में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। 

shukdev

Advertising