महाराष्ट्र में कोरोना के 15 हजार से अधिक नए मामले, पिछले 24 घंटे में 88 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 10:31 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 15,602 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 22,97,793 पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकरी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में और 88 लोगों की महामारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 40 की मौत पिछले 48 घंटों में, 21 की पिछले हफ्ते और शेष 27 लोगों की मौत पिछले हफ्ते से पहले हुई थी। 
PunjabKesari

राज्य के अस्पतालों से शनिवार को कोविड-19 के 7,461 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में इस रोग से उबरने वालों की संख्या बढ़ कर 21,25,211 पहुंच गई। राज्य में अब 1,18,525 उपचाराधीन मरीज हैं। राज्य में सर्वाधिक नये मामले नागपुर शहर में सामने आये हैं, जो 1,828 है। इसके बाद मुंबई (1,709) और पुणे शहर (1,667) का स्थान है। 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र के विभिन्न संभागों में पुणे संभाग के जिलों में सर्वाधिक नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में 3,073 नये मामले सामने आए। वहीं, नासिक जिले में 1,522 नये मामले सामने आए हैं। 

महाराष्ट्र में हालत बिगड़ी
पुणे, नागपुर, ठाणे और मुंबई में सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है वहीं पुणे में 31 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। अकोला,परभणी में फिर लॉकडाउन लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News