असम के जोरहाट में 10 से अधिक घरों में लगी भीषण आग, घटनास्थल पर दमकल विभाग मौजूद(Video)

Saturday, Nov 21, 2020 - 10:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क: असम में शनिवार सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां के जोरहाट में राजा मैदान रोड पर 10 से अधिक घरों में आग लग गई। घटनास्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं। 

 

जानकारी के अनुसार अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने एक के बाद एक 10 से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। 

vasudha

Advertising