भारत में अबतक 1 करोड़ 77 लाख से ज्यादा हुए कोरोना टेस्ट, मणिपुर में COVID-19 से पहली मौत

Wednesday, Jul 29, 2020 - 11:43 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 48,513 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई। महज दो दिन पहले ही यह आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंचा था। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,88,029 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार Covid-19 के मामले बढ़कर 15,31,669 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 768 और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 34,193 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के कुल मामले 15,32,173 है। भारत में कोरोना से करीब 34 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 28 जुलाई तक COVID-19 के कुल 1,77,43,740 सैंपलों की टेस्टिंग हो चुकी है, जिसमें 4,08,855 सैंपलों का टेस्ट कल यानी मंगलवार को किया गया। इस बात की जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दी है। वहीं कोरोना से मणिपुर में पहली मौत हुई है। मणिपुर में कोरोना से 56 वर्षीय शख्स ने RIMS में दम तोड़ा।

देश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,88,770 हो गई है। जिससे देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर अब 65 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। देश में संक्रमण की चपेट में आए 5,09,447 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। Covid-19 के स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 64.51 प्रतिशत हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार सातवां दिन है जब Covid-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। 

Seema Sharma

Advertising