Monsoon Update: राजस्‍थान,  यूपी में आज बदलेगा मौसम, जानें आपके राज्य में बारिश कब

Sunday, Jun 06, 2021 - 12:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  ​दक्षिण पश्चिम मानसून  का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इस मानसून के प्रभाव के कारण उत्‍तरी राज्‍यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्‍थान और यूपी के कई हिस्‍सों में आज बारिश हो सकती है, इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

महाराष्ट्र में  मानसून ने दी दस्तक 
महाराष्ट्र में शनिवार को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण राज्य के कुछ तटीय इलाकों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान  ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है। यह औपचारिक रूप से तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है। इसके दस्तक देने का वास्तविक क्षेत्र सोलापुर तथा मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों तक और उसके बाद तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश तक होता है।।’’


यहां पहुंच चुका है मानसून 
आईएमडी का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से और आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है। 


दो दिनों की देरी से  पहुंचा थामानसून 
आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के राजेंद्र जेनामानी ने कहा कि सात-आठ जून को कम बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून की प्रगति में सहयोग मिलेगा और इसके ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है।’’ मानसून दो दिनों की देरी से तीन जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है।

vasudha

Advertising