मानसून में देशव्यापी कमी में पांच फीसदी तक गिरावट

Monday, Jul 16, 2018 - 01:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून में देशव्यापी कमी में पांच फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई लेकिन पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत में इसमें 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। दक्षिणी प्रायद्वीप और मध्य भारत में अच्छी बारिश हो रही है। दोनों क्षेत्रों में सामान्य सीमा से 17 और सात फीसदी अधिक बारिश हुई है।  

गोवा, कोंकण क्षेत्र, गुजरात के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय मौसम विभाग ने ‘रेड-कोडेड’ चेतावनी जारी की है, जबकि गुजरात के कुछ हिस्सों, केरल, पूर्वी मध्य प्रदेश एवं ओडि़शा के लिए ‘एंबर-कोडेड’ चेतावनी जारी की है। कोंकण और गुजरात के कुछ हिस्सों के लिए 17 जुलाई के लिए ‘रेड-कोडेड ’चेतावनी जारी की गई है। 

भारतीय मौसम विभाग में रंगों के कोड वाली मौसम चेतावनी प्रणाली है। रेड-कोड चेतावनी का संकेत देता है और विभिन्न एजेंसियों द्वारा जरूरी कार्रवाई की मांग करता है। वहीं, एंबर-कोड में लोगों से चौकस रहने को कहा जाता है। येलो-कोड स्थिति पर नजर रखने के लिए है और ग्रीन कोड का मतलब कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा।       
 

vasudha

Advertising