Rajasthan Monsoon: राजस्थान में मानसून पर लगेगा ब्रेक, मौसम विभाग ने बताया 1 सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 12:23 PM (IST)
Rajasthan Monsoon : राजस्थान में पिछले कई दिनों से जारी झमाझम बारिश के दौर पर अब ब्रेक लगने वाला है। मौसम केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार आज से धीमी पड़ने की उम्मीद है। इसके कारण प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियों पर फिलहाल विराम लग जाएगा और लोगों को तेज उमस का सामना करना पड़ सकता है।
विभाग के अनुसार 10-11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में कमजोर मानसून की परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने और केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Truck Fire: चलते ट्रक में अचानक भड़की भीषण आग, 3 लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
वहीं आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं बादल गरजने एवं झोंकेदार हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 56.0 मिलीमीटर बारिश अजमेर के केकड़ी में हुई। इसके अलावा अंता (बारां) में तीन सेंटीमीटर, बानसूर (अलवर) में तीन सेंटीमीटर, चूरू में तीन सेंटीमीटर तथा लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में दो सेंटीमीटर बारिश हुई।
