अजीब: रनवे पर बंदरों ने रोका स्पाइस जेट का विमान

Sunday, Nov 20, 2016 - 07:37 PM (IST)

अहमदाबाद: अहमदाबाद से 189 यात्री और चालक दल के सदस्यों के साथ चेन्नई जाने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को रनवे पर कुछ बंदर नजर आने के कारण उड़ान रोकनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि बोइंग बी 737-800 का विमान सुबह छह बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
 

इसी दौरान चौकस वायु यातायात नियंत्रकों ने रनवे पर घूम रहे कुछ बंदरों को देखा। विमान के पायलट को तुरंत ही इस बारे में सूचित किया गया और उड़ान रोकने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि विमान धीमी गति से चल रहा था इसलिए पायलट ने उड़ान भरने से पहले इसे रोक लिया।

Advertising